समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार की शाम आजम खान से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से बाहर आने पर अखिलेश ने कहा कि उनकी तबीयत बेहतर है। आजम को बुधवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर यहां भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत क्रिटिकल बताई है।

आजम खान से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- तबीयत बेहतर

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार की शाम आजम खान से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से बाहर आने पर अखिलेश ने कहा कि उनकी तबीयत बेहतर है। आजम को बुधवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर यहां भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत क्रिटिकल बताई है।

अस्पताल से निकलने पर मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान से मिला, उनसे बातचीत हुई। उनकी तबीयत ठीक है। वह पहले से बेहतर हैं। आजम खान को लेकर अखिलेश यादव पिछले कुछ समय से निशाने पर रहे हैं।

आजम खान की तबीयत बिगड़ी, 48 घंटे क्रिटिकल

उनके चाचा शिवपाल यादव और गठबंधन के साथी रहे सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने भी एक दिन पहले ही अखिलेश और रामगोपाल यादव पर आजम का नाम लेकर निशाना साधा था। ऐसे में अखिलेश यादव का आजम खान से मिलना पहुंचने को विरोधियों की बोलती बंद करने की दिशा में कदम माना जा रहा है।