NEET PG 2023 Topper:नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने  NEET PG 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जयपुर की आरुषि नरवानी ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। NEET PG 2023 परीक्षा 05 मार्च, 2023 को आयोजित की गई थी।

NEET PG 2023 Topper Dr. Aarushi Narwani: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने  NEET PG 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जयपुर की आरुषि नरवानी ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। NEET PG 2023 परीक्षा 05 मार्च, 2023 को आयोजित की गई थी।

नीट पीजी टॉपर आरुषि नरवानी ने 800 में से कुल 725 अंक प्राप्त किए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे प्रेम तिलक ने 800 में से 700 अंक प्राप्त किए। दिलचस्प बात यह है कि लगातार दूसरी बार किसी महिला उम्मीदवार ने  NEET PG परीक्षा में टॉप किया है। पिछले साल, शगुन बत्रा ने NEET PG 2022 परीक्षा में 800 में से 705 अंक हासिल करके NEET PG परीक्षा में टॉप किया था।