ड्रोन्स के जरिए अवैध हथियारों की सप्लाई की चुनौती का सामना कर रहा भारत, बैठक में भारत ने PAK को घेरा

    कंबोज ने कहा कि हथियारों और सैन्य उपकरणों का अवैध तौर पर निर्यात अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है, जिससे भू-राजनीतिक तनाव भी पनप सकता है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने सोमवार को पाकिस्तान पर बिना नाम लिए जमकर हमला बोला। यूएन में अवैध हथियारों और सैन्य उपकरणों के लेनदेन की रोकथाम को लेकर जारी बहस में उन्होंने सीधे तौर पर पाकिस्तान को घेर लिया। कंबोज ने कहा कि भारत बॉर्डर पार से ड्रोन्स के जरिए हथियारों की अवैध सप्लाई की चुनौती का सामना कर रहा है।

    यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, “कुछ देश, जो अवैध हथियारों के अप्रसार की साथ लिए हुए हैं और आतंकवादियों के साथ गठबंधन किए हैं, उन्हें इन गलत हरकतों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।” कंबोज ने कहा कि हथियारों और सैन्य उपकरणों का अवैध तौर पर निर्यात अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है, जिससे भू-राजनीतिक तनाव भी पनप सकता है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here