देश दुनिया से हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी (अमरनाथ) के दर्शन करने के लिए आते हैं। पौराणिक कथाओं की मानें, तो भगवान शिव ने माता पार्वती को यहीं पर अमर कथा सुनाया था। मान्यता कहती है कि यहां पर भगवान शिव साक्षात विराजते हैं। इसके अलावा यहां पर देवी का एक शक्तिपीठ भी है। ऐसे में इस स्थान का एक विशेष महत्व है।

अगर आप भी इस पवित्र जगह की यात्रा करना चाहते हैं। ऐसे में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है। वहीं इसका समापन 31 अगस्त, 2023 को होगा। आप अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं अमरनाथ यात्रा की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

  • अमरनाथ यात्रा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र में जरूरी डिटेल्स को फिल करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद ओटीपी को वेरीफाई करें।
  • आवेदन को आगे बढ़ाने के बाद आपको SMS के द्वारा जरूरी जानकारी भेजी जाएगी।
  • इस प्रक्रिया को करने के बाद आपको फीस पेमेंट करनी होगी।
  • इस तरह आपको परमिट मिल जाएगा। इसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • वहीं आप बैंक में विजिट करके अपना ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन अमरनाथ यात्रा के लिए करा सकते हैं।
  • अमरनाथ यात्रा के लिए केवल 13 से 75 साल के लोग ही आवेदन कर सकते हैं।
  • इस यात्रा के लिए गर्भवती महिलाएं आवेदन नहीं कर सकती हैं।