रेउसा/सीतापुर। खुरवलिया गांव निवासी मंगरू सिंह की झोपड़ी में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे लगभग 50 हजार की संपत्ति का नुकसान हो गया। मंगरू के घर के सभी लोग गेहूं की कटाई करने गए थे। इसी बीच अज्ञात कारणों से आग लग गई।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई समेत पूरी गृहस्थी जल गई। क्षेत्रीय लेखपाल ज्ञानेश्वर सोनी नुकसान का आकलन करने पहुंचे। पीड़ित परिवार को कोटेदार राकेश सिंह से राशन की व्यवस्था करवाई। लेखपाल ने बताया जल्द पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।