Home क्राइम मेरे साथ कुछ भी हुआ तो समर सिंह जिम्मेदार, आकांक्षा दुबे का...

मेरे साथ कुछ भी हुआ तो समर सिंह जिम्मेदार, आकांक्षा दुबे का रोते-बिलखते वीडियो आया सामने

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का एक वीडियो सामने आया है। 38 सेकेंड के इस वीडियो में वो रोते-बिलखते दिख रही हैं। उन्होंने दो बार कहा कि मेरे साथ कुछ भी होता है तो जिम्मेदार समर सिंह होगा।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत एक अनसुलझी कहानी बनकर रह गई है। भोजपुरी अभिनेत्री ने सुसाइड क्यों किया, इस पर से पर्दा अभी तक नहीं उठ सका है। प्रकरण में आरोपी समर सिंह और संजय सिंह जेल में हैं। बुधवार को इस कहानी में एक नया मोड़ तब आ गया जब आकांक्षा की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने एक वीडियो साझा किया।

वीडियो आकांक्षा दुबे का है। 38 सेकेंड के इस वीडियों में रोते-बिलखते दिख रही हैं। उन्होंने दो बार कहा कि मेरे साथ कुछ भी होता है तो जिम्मेदार समर सिंह होगा। वो कह रही हैं- मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलत किया है। बस इतना पता है कि मैं अब नहीं रह रही इस दुनिया। ये मेरा आप लोगों के साथ लास्ट बातचीत है। अगर मेरा कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार समर सिंह है। फिर अगले कुछ सेकेंड तक रोती रहती हैं फिर वीडियो खत्म हो जाता है।
यह वीडियो इंस्टाग्राम रील का है। ये वीडियो कब का है ये नहीं पता। मालूम हो कि समर सिंह और उसका दोस्त संजय सिंह जिला जेल में बंद है। दोनों पर आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बीते 27 मार्च को सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इससे पहले 26 मार्च की सुबह आकांक्षा दुबे सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत पड़ी मिली थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से अभिनेत्री की मौत की बात पुलिस ने कही है। वहीं आकांक्षा की मां ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है।
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को सोमवार को पुलिस ने जिला जेल में दाखिल कराया। समर सिंह बीते 13 अप्रैल से कस्टडी रिमांड पर था। पुलिस ने पूछताछ में कई राज उगलवाए। समर सिंह से पूछताछ करने वाली टीम में शामिल पुलिस कर्मियों के अनुसार अब तक की कार्रवाई के दौरान पर्याप्त साक्ष्य और तथ्य मिले हैं।
पूछताछ के दौरान समर ने बताया था कि  वह और आकांक्षा लगभग 20 महीने तक एक-दूसरे के करीब रहे। बीते तीन-चार महीने से दोनों एक दूसरे से दूर हो गए थे। इसके बाद कामकाज के सिलसिले में ही औपचारिक बातचीत होती थी।
Exit mobile version