Home शिक्षा लखनऊ के स्कूलों का समय बदला: अब कक्षा एक से आठ तक...

लखनऊ के स्कूलों का समय बदला: अब कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक

लखनऊ के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। कक्षा एक से आठ तक के स्कूल दोपहर 12.30 तक चलेंगे।

राज्य में गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लखनऊ के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 तक चलेंगे।

यह आदेश जिले के सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय और अन्य बोर्ड के विद्यालयों के लिए मान्य होगा।

वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने आदेश जारी कर दिया है।

Exit mobile version