कांग्रेस की तारीफ, केजरीवाल की खिंचाई… अमित शाह बोले- बंगले का भ्रष्टाचार छिपाना चाहती है AAP

    Parliament Monsoon Session 2023 लोकसभा में गुरुवार को दिल्ली सेवा विधेयक पर बहस हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विधेयक पर सरकार का पक्ष रखा। शाह ने कहा कि पंडित नेहरू ने भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का विरोध किया था। इसके अलावा शाह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना भी साधा।

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पर आज लोकसभा में बहस हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने इस विधेयक पर अपना जवाब रखा। इस दौरान शाह ने दिल्ली में अपने शासनकाल के दौरान कांग्रेस की तारीफ की, वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल की जमकर खिंचाई की। शाह ने कहा कि यह अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट के आदेश को संदर्भित करता है, जो कहता है कि संसद को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से संबंधित किसी भी मुद्दे पर कानून बनाने का अधिकार है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here