मौसम विभाग का देश के कई हिस्सों के लिए तेज बारिश का अलर्ट, दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार

    दिल्लीवासियों को उमसभरी गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विज्ञानी सोमा सेन ने कहा आज दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन हरियाणा पंजाब और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही सोमा सेन ने कहा पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।

     मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान बताया है। दिल्लीवासियों को भी उमसभरी गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश होने की आशंका जताई है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों बारिश शुरू भी हो गई है।

    मौसम विज्ञानी सोमा सेन ने कहा, ” आज दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन हरियाणा पंजाब और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही सोमा सेन ने कहा, ”पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। कल भी मध्य प्रदेश में भारी बारिश हुई थी। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।”

    राजधानी में रात से सुबह तक चलता रहा वर्षा का दौर

    राजधानी में शुक्रवार रात कई इलाकों में तेज वर्षा हुई। शनिवार सुबह भी वर्षा का दौर जारी रहा। इस वजह से 24 घंटे (शुक्रवार सुबह साढ़े आठ से शनिवार साढ़े आठ बजे के बीच) में दिल्ली में 53.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। लेकिन यह वर्षा रात आठ बजे से सुबह साढ़े आठ बजे के बीच दर्ज की गई।

    24 घंटे में आया नगर में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं शनिवार सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय और पूसा के इलाके में वर्षा अधिक हुई। मौसम विभाग ने आज शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस वजह से रात तक दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार, आया नगर में 24 घंटे में 69.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा मयूर विहार में 43.5 मिलीमीटर, पूसा में 34.5 मिलीमीटर, दिल्ली विश्वविद्यालय में 32.5 मिलीमीटर, रिज एरिया में 32.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जहां तक सुबह की बात है तो सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच से सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 4.2 मिलीमीटर, दिल्ली विश्वविद्यालय में 24.5 मिलीमीटर, पूसा में 15.5 मिलीमीटर, मयूर विहार में दो मिलीमीटर वर्षा हुई।

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस माह अब तक 69.1 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है जो सामान्य (42.6 मिलीमीटर) से 62 प्रतिशत अधिक है। जबकि एक दिन पहले तक सामान्य से 54 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी। पिछले वर्ष अगस्त में 41.6 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। इस लिहाज से इस बार अगस्त में शुरुआती पांच दिनों में ही अधिक वर्षा हो चुकी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here