Home राजनीति सीटों की संख्या को लेकर नहीं, इन मुद्दों पर था सपा-कांग्रेस में...

सीटों की संख्या को लेकर नहीं, इन मुद्दों पर था सपा-कांग्रेस में विवाद मिली जानकारी के अनुसार सपा-कांग्रेस में सीटों की संख्या लेकि कोई विवाद नहीं था

सीटों की संख्या को लेकर नहीं, इन मुद्दों पर था सपा-कांग्रेस में विवाद

मिली जानकारी के अनुसार सपा-कांग्रेस में सीटों की संख्या लेकि कोई विवाद नहीं था, बल्कि इस बात पर गतिरोध था, कि कांग्रेस को कौन-कौन सी सीट दी जा रही है।लोकसभा चुनाव के लिए बनी इंडिया गठबंधन लगभग टूट चुकी है। एक बार यूपी में भी खबर आई कि सपा और कांग्रेस के बीच सीट आवंटन को लेकर मनमुटाव के चलते दोनों की राहे जुदा हो गई हैं। लेकिन बात बन गई। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस और सपा में सीटों की संख्या को लेकर विवाद नहीं था। दोनों में मनपसंद सीटों को लेकर नाराजगी थी। अब दूर हो गई है। लेकिन अभी भी कुछ सीटों पर पेंच फंसा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार सपा-कांग्रेस में सीटों की संख्या लेकि कोई विवाद नहीं था, बल्कि इस बात पर गतिरोध था, कि कांग्रेस को कौन-कौन सी सीट दी जा रही है। सपा व कांग्रेस की डिमांड वाली कुछ सीटें देने के लिए तैयार हो गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सपा ने वाराणसी, कानपुर, सीतापुर, अमरोहा, झांसी, फतेहपुर सीकरी के अलावा कुछ अन्य सीट कांग्रेस को देने के लिए सहमति हो गई है।

इन सीटों पर अभी भी नहीं बनी बात

कई ऐसी सीटें हैं, जिस पर सपा कांग्रेस में अभी भी सहमति नहीं बनी है। कांग्रेस श्रावस्ती लोकसभा सीट चाहती है, लेकिन अभी सहमति नहीं बनी है। बलिया लोकसभा सीट पर भी अभी सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस बलिया लोकसभा सीट प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिए चाहती है। गठबंधन में कांग्रेस को 16-18 सीटें मिल सकती है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कुछ सीटों पर अदला बदली की बात चल रही है।

Exit mobile version