मेनका गांधी की जगह से ED के रिटायर्ड अधिकारी को बीजेपी देगी दिकट!

    अमर सृष्टि
    राजेश यादव बाबा
    लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा यूपी की हर सीट पर अपने उम्मीदवारों का नाम फाइनल करने शुरू कर दिया है। भाजपा अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कब करेगी, अभी इसका संकेत नहीं मिला है, लेकिन सीटों पर कयास लगाए जाने लगे हैं।
    मेनका गांधी की सीट पिछली बार बीजेपी बदल दी थी
    आईएनएस की एक खबर के अनुसार बीजेपी पिछली बार की तरह फिर मेनका गांधी की सीट बदल सकती है। सीट को लेकर पार्टी ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है। राजनीति के जानकार की मानें तो मेनका के निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर में पूर्व ईडी अधिकारी से नेता बने राजेश्वर सिंह भाजपा से एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

    राजेश्वर सिंह का गढ़ सुल्तानपुर माना जाता है

    राजेश्वर सिंह सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। राजेश्वर सिंह सुल्तानपुर में ओवरटाइम करते हैं। ऐसा माना जाता है कि राजेश्वर सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुड बुक मेें हैं। सुल्तानपुर सीट बीजेपी का गढ़ रही है और बीते चुनावों के दौरान पार्टी यहां से जीत दर्ज करती रही है।

    मेनका गांधी की हर बार बदली सीट

    2019 लोकसभा चुनाव मेनका गांधी ने सुल्तानपुर से लड़ा था। उन्होंने बीएसपी को हराया था। इससे पहले 2014 लोकसभा चुनाव में मेनका गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़ी थींं। वहां से बुद्धसेन वर्मा को करीब 3 लाख वोटों से चुनाव हराया था। मार्च में लोकसभा चुनाव का एलान होने की पूरी संभावना है। यूपी में भारत निर्वाचन आयोग की टीम 29 फरवरी को पहुंच रही है। यहां चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही टीम प्रशासन और राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here