उन्नाव। कुख्यात भूमाफिया तथा अपराधी विनीत सिंह ने अवैध कब्जे कर कई परिवारों को किया बर्बाद।
6 माह पूर्व गंगाघाट में कुख्यात विनीत सिंह ने ग्राम मझरा पीपरखेड़ा गैर एहतमाली में पीड़िता सीता देवी से उनके 1/4 हिस्से को धोखाधड़ी करते हुए अपने गिरोह के साथ अवैध रूप से कब्जा कर लिया।
उक्त मामले में पीड़िता सीता देवी की शिकायत पर कुख्यात भूमाफिया विनीत सिंह पर मु0अ0स0 0652/2023, आई पी सी 420, 467, 468, 471, 506 में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
भूमाफिया विनीत सिंह द्वारा बचने के लिए अपर सत्र एवं न्यायाधीश, उन्नाव के समक्ष जमानत प्रार्थना पत्र स0 3680/2023 प्रस्तुत की गई जिसे मा0 न्यायालय ने दिनांक 18/12/2023 को निरस्त कर दिया।
उक्त मामले में मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ ने भूमाफिया विनीत सिंह की रिट याचिका 17/2024 दिनांक 05/01/2024 को निरस्त कर दिया।
आखिर किसके संरक्षण में गैर जमानतीय धाराओं में निरुद्ध होते हुए अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई, कानून व्यवस्था को मखौल उड़ाते हुए कुख्यात भूमाफिया विनीत सिंह अब पीड़िता पर मुकदमे में सुलह के लिए दबाव बना रहा है, पीड़िता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कुख्यात विनीत सिंह से जान बचाते हुए इधर से उधर भाग रही है, कल उन्नाव में योगी जी के आगमन पर उनसे न्याय की गुहार लगाएगी।