सुलतानपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी जल्द ही दूसरी लिस्ट जारी करेगी। भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को संकेत दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची को बुधवार को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। भाजपा ने दो मार्च को 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
बुधवार को दूसरी लिस्ट फाइनल हो जायेगी ,येदियुरप्पा ने बताया कि वह बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी जा रहे हैं। छह मार्च को दिल्ली में एक बैठक है। संभवतः कर्नाटक सहित (लोकसभा उम्मीदवारों की) दूसरी सूची को अंतिम रूप दिया जा सकता है। उसी के मद्देनजर मैं दिल्ली जा रहा हूं। मेरा मानना है कि बुधवार को सूची फाइनल हो जायेगी। शीर्ष नेतृत्व नेता सूची पर अंतिम निर्णय लेंगे।प्रेस वार्ता में जब उनसे यह पूछा गया कि क्या उम्मीदवारों की दूसरी सूची में कर्नाटक के सभी 28 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम होंगे? येदियुरप्पा ने बताया कि संभवतः कोई देरी नहीं होगी। सभी सीटों की घोषणा हो सकती है।
पहली लिस्ट में विवादित नेताओं का टिकट कटा
बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में भी उन सांसदों का टिकट काट दिया था, जो विवादों में थे या विवादित बयान दे रहे थे, इनमें भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी और पश्चिम दिल्ली सीट के सांसद प्रवेश वर्मा , पीलीभीत से वरूण गांधी, सुल्तानपुर से मेनका संजय गांधी, कैसरगंज सीट से बाहुबली नेता बृज भूषण शरण सिंह जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं।
सुलतानपुर सीट है अहम, यहा आज तक नही खुला सपा का खाता,फिर से कब्जे के लिए हर कोशिश में बीजेपी
वैसे जिले की सल्तनत पर लंबे समय तक कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन रायबरेली और अमेठी की तरह कभी इसे VVIP सीट की दर्जा नहीं मिल सकी। इस सीट पर कांग्रेस से लेकर जनता दल, बीजेपी और बसपा जीत का परचम लहराने में कामयाब रही हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी इस सीट पर कभी भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें इस पर हैं। हालांकि, अभी इस सीट से किसी में दल ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। वर्तमान में इसी सीट से बीजेपी की मेनका गांधी सांसद हैं। इससे पहले उनके पुत्र वरुण गांधी यहां से सांसद थे। 2024 के चुनाव में भी बीजेपी इस सीट को हर हाल में अपने पाले में रखना चाहती है।
बताते चले कि लोकसभा सीट सुल्तानपुर में अब तक 17 चुनाव हो चुके हैं। जिसमें से सबसे अधिक सत्ता कांग्रेस के हाथ में रही। कांग्रेस ने आठ बार इस सीट पर जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी को पांच बार सफलता मिली। इस सीट पर सपा का अब तक खाता नहीं खुला है। बसपा यहां से दो बार जीती है। जनता दल एक बार, जनता पार्टी एक बार और निर्दलीय एक बार जीते।
इस बार शीर्ष नेतृत्व से जिलेवासीयो की मांग है स्थानीय प्रत्याशी मैदान मे उतारे
इस बार जिले की आवाम ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से गुहार लगाई है कि इस बार किसी स्थानीय को ही प्रत्याशी घोषित किया जाए, फिलहाल निर्णय शीर्ष नेतृत्व को लेना है जिले मे चर्चा है कोई कह रहा है कैबिनेट मंत्री राजेश्वर सिंह, कोई कह रहा सोनम किन्नर, तो कोई कह रहा वरिष्ठ भाजपाई व पूर्व विधायक बाबू सूर्यभान सिंह के सुपुत्र व वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर रूपेश सिंह होगें।
लेकिन इन सब के बीच संघ के वरिष्ठ सदस्य व भाजपा नेता डाक्टर वेद प्रकाश सिंह ऊर्फ राजू भैया ने ग्रैंड एंट्री कर के सब की धड़कने बढ़ा दी है, सूत्र बताते है कि पहली लिस्ट जारी होने के काफी पहले से डाक्टर वेद प्रकाश सिंह ऊर्फ राजू भैया संघ व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लगातार संपर्क मे बने हुए है। जिले की सीमा पर स्थित श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन कलान के प्रबंध निदेशक है डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह उर्फ राजू भैया ।