भारत के साथ ही साथ नेपाल में भी आज विजयदशमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने विजयदशमी के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। साथ ही उनसे हाल की आपदाओं से प्रभावित लोगों को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद करने की अपील की। राष्ट्रपति ने नेपाल में हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार ‘दसईं’ के दसवें दिन सभी नेपालियों के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों के बीच सहयोग एवं सद्भाव की भी कामना की। इधर भारत में भी आज दशहरा की धूम है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को असत्य पर सत्य की जीत के पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
Latest article
नियुक्ति संपूर्ण करने का आग्रह पत्र इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ खंडपीठ में केजीएमयू प्रशासन...
माननीय न्यायालय द्वारा 2024 स्टाफ नर्सिंग भर्ती पर 4/2/2025 से 14/2/2025 तक रिक्त पदों पर की गई भर्ती पर इलाहाबाद हाई कोर्ट...
तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद: CBI की अगुआई में बनी SIT ने 4 लोगों को...
आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद में विशेष जांच टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तिरुपति मंदिर के लड्डू...
शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, इन स्टॉक्स में गिरावट
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 217.28 अंक टूटकर 77,642.91 अंक पर खुला...