उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने डेढ़ लाख के इनामी अपराधी को एक एनकाउंटर में मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान आहार थाना प्रभारी वाई डी शर्मा और एसओजी का एक सिपाही भी घायल हुआ। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मारे गए बदमाश राजेश पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास जैसे 50 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे। वह बुलंदशहर के आहार, अनूपशहर, डिबाई समेत कई थानों में वांछित था। राजेश पर बुलंदशहर में एक लाख और अलीगढ़ में पचास हजार रुपये का इनाम था। मुखबिर की सूचना पर सीओ अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी की अगुवाई में यह ऑपरेशन चलाया गया। देहात थाना क्षेत्र में स्वाट टीम, एसओजी और आहार पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में इनामी आतंकी का एनकाउंटर किया गया।