यूपी उपचुनाव पर भी आ गया बड़ा अपडेट!महाराष्ट्र, झारखंड के चुनाव की तारीखों का ऐलान आज:

    0
    3

    महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी पार्टियां अभी से पूरा जोर लगा रही हैं। सबकी नजर इन दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर टिक गई है। चुनाव कब होंगे, इसे लेकर अब नया अपडेट आया है।

    हर‍ियाणा और जम्‍मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के बाद अब सबकी नजरें महाराष्‍ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों पर टिक गई है। अब चुनाव आयोग बाकी दो राज्यों में चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। जानकारी के अनुसार इन राज्यों में विधानसभा के चुनाव नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में होने की संभावना है। इसके साथ ही आज यूपी उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान हो सकता है।

    26 नवंबर को खत्म हो रहा महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल

    जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में 26 नवंबर को और झारखंड में 29 दिसंबर को सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। हर बार आयोग सरकार के कार्यकाल खत्म होने के 45 दिन पहले आचार संहिता लागू करता है। हालांकि महाराष्ट्र सरकार के कार्यकाल के लिहाज से देखें तो अब सिर्फ 40 दिन ही शेष बचे हैं। यही कारण है कि चुनाव के ऐलान को लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

    दिवाली, छठ को ध्यान में रखकर होगा तारीखों का ऐलान

    बता दें कि चुनाव आयोग कई त्योहारों को ध्यान में रखते हुए तारीखों का ऐलान करेगा। दिवाली 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक है और झारखंड में छठ पूजा मनाई जाती है। इस दौरान महाराष्ट्र में काम करने वाले बिहारी वोटर्स अपने घर चले जाते हैं। देव दीपावली भी नवंबर में है। इसलिए चुनाव आयोग नवंबर के दूसरे हफ्ते के अंत में चुनाव शुरू कर सकता है। इससे प्रवासी मतदाताओं को त्योहारों के बाद वापस आने का समय मिल जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here