झारखंड को लेकर बड़ा अपडेट,चुनाव का ऐलान होते ही एक्शन में BJP, PM मोदी के साथ नेताओं की बैठक.

    0
    4

    निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान भी किया गया है। चुनाव तारीखों के सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई गई है जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है।

    ये नेता बैठक में

    नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर हो रही बैठक में झारखंड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम सीएम हेमंत बिस्व सरमा, बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश आदि के साथ चुनाव समिति के सदस्य बैठक में शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी भी बीजेपी मुख्यालय में पहुंचे थे।

    सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर अपडेट

    झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के बीच सीट बंटवारे के फॉर्मूले के बारे में भी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार खड़े कर सकती है। वहीं, 14 सीटें गठबंधन के खाते में जाने की संभावना है।

    कब होंगे विधानसभा चुनाव?

    महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। वहीं, झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे। यूपी में 9 सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उत्तराखंड के केदारनाथ में 20 नवंबर को विधानसभा के उपचुनाव होंगे। उपचुनाव के नतीजे भी 23 नवंबर को आएंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here