जीत के जश्न में डूबी भाजपा, दिल्ली चुनाव में रच दिया इतिहास, 27 साल बाद बनेगी सरकार

दिल्ली का चुनावी किला फतह कर चुकी भाजपा के हर एक कार्यकर्ता के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आ रहे हैं। इस वक्त भाजपा कार्यालय पूरी तरह से जश्न में डूबा हुआ है।दिल्ली चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब बिल्कुल साफ हो चुकी है। दिल्ली में भाजपा सरकार बनाते हुए नजर आ रही है। जीत के जश्न भाजपा कार्यालय में मनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। दिल्ली का चुनावी किला फतह कर चुकी भाजपा के हर एक कार्यकर्ता के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आ रहे हैं। दिल्ली में भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल है क्योंकि चुनाव आयोग के दिल्ली के चुनाव में सामने आ रहे रुझानों में पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ राष्ट्रीय राजधानी में वापसी करती दिख रही हैइस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि, “दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया है। यह हमारे और दिल्ली की जनता के लिए बहुत बड़ी जीत है। वह (प्रधानमंत्री मोदी) शाम को पार्टी मुख्यालय आएंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here