महाराष्ट्र कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है. हर्षवर्धन सपकाल महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने हैं. कांग्रेस आलाकमान ने नाना पटोले की जगह हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल को नया अध्यक्ष नियुक्त किया. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार के बाद नाना पटोले ने इस्तीफा दे दिया था.पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सपकल की नियुक्ति की है.कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में विजय नामदेवराव वडेट्टीवार की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है.हर्षवर्धन सपकाल कांग्रेस के सीनियर लीडर हैं. 20214 में हर्षवर्धन बुलढ़ाणा सीट से विधायक बने थे. हालांकि 2019 में वो चुनाव हार गए थे. हर्षवर्धन सपकाल गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं.
Latest article
यमन के हूतियों के खिलाफ अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, 20 की मौत कई घायल
अमेरिकी युद्धक विमानों ने यमन की राजधानी सना और उत्तरी प्रांत सादा में हूती विद्रोहियों के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए,...
अररिया, मुंगेर, भागलपुर के बाद अब मधुबनी में भी पुलिस पर हमला, पत्थर फेंके;...
बिहार में पुलिस पर हमले रुकने का नाम (Bihar Police Attack) नहीं ले रहे हैं. पहले अररिया फिर मुंगेर, भागलपुर और अब...
26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में हुई गोलीबारी में मारा...
क्या भारत के नंबर वन दुश्मन हाफिज सईद का काम तमाम हो गया है? पाकिस्तान के झेलम इलाके में गोलीबारी हुई है,...