कर्मचारी चयन आयोग(SSC) की तरफ से पेपर 2 के लिए जेई एडमिट कार्ड 2022 जारी को जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स ,जूनियर इंजीनियर(JE) परीक्षा 2022 के पेपर- 2 के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए सीधे लिंक के जरिए अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

जूनियर इंजीनियर(सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) के पेपर- 2 को 26 फरवरी, 2023 को आयोजित कराया जाएगा। जिन कैंडिडेट्स ने पेपर- 1 की परीक्षा पास की है, वे सभी पेपर- 2 की परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। पेपर- I का रिजल्ट को 18 जनवरी 2023 को घोषित किया गया था। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।