राम नवमी पर प्रभु श्रीराम की विधि-विधान से पूजा करने के साथ-साथ उन्हें ये चीजें जरूर अर्पित करें। आइए जानते हैं|

राम नवमी का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। माना जाता है कि भगवान श्री राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को दोपहर के समय कर्क लग्न में हुआ था। उस समय चन्द्रमा पुनर्वसु नक्षत्र में था और सूर्य मेष राशि में। राम नवमी के दिन व्रत रखने की भी मान्यता है। राम नवमी के दिन प्रभु श्रीराम की विधि-विधान से पूजा करने के साथ-साथ उन्हें कुछ चीजें जरूर अर्पित करें। कहा जाता है कि इन चीजों को चढ़ाने से आपको हर समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं।

प्रभु श्रीराम को चढ़ाएं ये चीजें

  • अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम को बेल के फूल जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • अगर आप राजनीति में सफलता पाना चाहते हैं तो इस दिन प्रभु श्रीराम को चन्दन और चमेली का फूल अर्पित करें।
  • भगवान श्रीराम को खुश करने के लिए उन्हें श्रीखंड और धनिए की पंजीरी का भोग लगाएं। कहा जाता है कि इन चीजों का भोग लगाने से प्रभु श्रीराम खुश होकर अपने भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।
  • अगर आपका काम बनते बनते बिगड़ जा रहा है तो इस दिन भगवान राम को नीले कमल का फुल चढ़ाएं। इससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी।
  • बेहतर स्वास्थ और लम्बी उम्र के लिए भगवान राम को दूब यानि घास चढ़ाएं।
  • बुद्धि और विवेक में बढ़ोतरी के लिए  राम नवमी के दिन भगवान राम को पलाश के फूल अर्पित करें।
  • अगर आप परिवार में खुशियां लाना चाहते हैं तो इस दिन  प्रभु श्रीराम को लाल कमल चढ़ाएं।
  • राम नवमी के दिन प्रभु श्रीराम को पूरी, सूजी का हलवा और काले चने का भोग लगाएं।