रामनवमी पर गुजरात और पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर हिंसा और उपद्रव की खबरें सामने आई हैं। भीड़ ने वाहनों को फूंका और पेट्रोल बम भी फेंके गए। अबतक 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रामनवमी पर गुरुवार को देश में कई जगहों पर हिंसा और उपद्रव की घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अबतक 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। गुजरात के संभाजी और वडोदरा में फतेहपुरा इलाके में जहां रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया गया, वहीं, पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव और कई वाहनों में आग भी लगाई गई। हिंसा और उपद्रव की वारदातों  में कई लोगों के  घायल होने की खबर है। वडोदरा में पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया है और कई लोगों को गिरफ्तार किया है। संभाजी नगर में हिंसा के बाद पुलिस सीसीटीवी के जरिए उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है।

लखनऊ-महाराष्ट्र में भी हिंसा और उपद्रव के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए उपद्रवियों की धर-पकड़ तेज कर दी है। देशभर में रामनवमी पर हिंसा के दौरान 22 लोगों के घायल होने की खबर है, वहीं एक की मौत भी हो गई है। पुलिस ने अबतक 52 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।