गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार वासियों को मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अबतक 1.61 करोड़ शौचालय बना चुके हैं। मोदी जी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है।

शाह ने नवादा वालों से पूछा कि मुझे बताओ कश्मीर हमारा है या नहीं, धारा 370 हटनी चाहिए थी या नहीं। जदयू वालों ने विरोध किया, यह तुष्टिकरण की राजनीति करना चाहते थे। मोदीजी ने 370 हटाया। अयोध्या में श्री राम जी का मंदिर बनना चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जदयू, राजद, ममता…सब इसका विरोध करते थे। मोदी जी ने एक दिन श्रीराम मंदिर का सुबह शिलान्यास कर दिया। मोदीजी ने हमारी सांस्कृतिक धरोहर के पुनर्निर्माण का रास्ता बना दिया।

शाह ने आगे कहा कि बिहारशरीफ-नालंदा में आग लगी है, सासाराम में आग लगी है। चार में चार सीटें दीजिए मोदी जी को 2024 में, 2025 में भाजपा की सरकार बनाइए। दंगा करने वालों को उलटा कर सीधा करने का काम कीजिए।

अमित शाह ने पूछा कि बिहार की चालीस में चालीस सीटें मोदी जी को देंगे क्या? मोदी जी को सुनाई नहीं पड़ता, जोर से बोलिए, 2024 में मोदी जी की सरकार बनाएंगे। 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनाएंगे, मोदी जी को जिताएंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि नीतीश के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हैं, किसी भी कीमत पर समझाैता नहीं होगा। नीतीश ने कई लोगों को धोखा दिया है। यह भी कहा कि चुनावी सभा में साफ ऐलान- भाजपा कभी भी नीतीश के साथ न जाएगी, न साथ लेगी। 2024 के बाद महागठबंधन नहीं रहेगा। साथ ही उन्होंने सासाराम नहीं जा पाने के लिए क्षमा मांगते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज लौट आया है।

अमित शाह ने सासाराम में सभा नहीं होने पर अफसोस जताया और कहा कि अगले दौरे में सासाराम में ही सम्राट अशोक के सम्मेलन में जरूर आएंगे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के साथ जाने वाली सरकार बिहार में शांति कभी नहीं ला सकती है। नीतीश जी को सत्ता के गोद में बैठने को मजबूर किया। हमारी कोई मजबूरी नहीं है जनता के बीच में जाकर सत्ता में जाएंगे। तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। बिहार की जनता गलतफहमी में नहीं है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत आज रविवार को नवादा पहुंच गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह अपने भाषण में कहा कि बिहार सरकार अपने ही वजन से गिरने वाली है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने अभिवादन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लाचार हो गए हैं। बंगाल के तर्ज पर बिहार चल रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं ने कभी ताजिया पर पत्थर नहीं फेंका। हमारे रामचंद्र के भूमि उत्सव में पथराव नालंदा में क्यों हुआ। नालंदा में ऐसी घटना क्यों हुई। इसका जवाब सीएम को देना होगा। किसी ने नहीं सोचा था कि राममंदिर बनेगा। किसी ने कभी सोचा नहीं था कि बनारस, केदारनाथ और महाकाल का कॉरिडोर बनेगा।