खेत पर पति की समाधि बनवा रही महिला को परिवार के ही लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना की वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाकर दोनों पक्षों से वार्ता कर समझौता कराने की कोशिश की। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। यह घटना रहीम नगर गांव की है। यहां की निवासी विधवा महिला नीरत कुमारी दिल्ली रहती है। बताया जाता है कि वह दिवंगत पति की समाधि अपने हिस्से के खेत में बनवाना चाह रही थी। इसके लिए वह दिल्ली से आई थी। समाधि बनवाने के लिए खेत में वह खोदाई का काम करा रही थी। तभी जानकारी होने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि परिवारीजन ने महिला को बुरी तरह से पीटा। महिला का आरोप है कि छोटेलाल, मानपाल, हरिप्रकाश ने काम रुकवा दिया। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की। विधवा महिला के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों ही पक्षों को थाने ला समझौते से मामले का निपटारा कराने की कोशिश जारी रही रखी।

विधवा महिला के द्वारा खेत में समाधि बनवाई जा रही थी। इसका परिवार के अन्य लोगों ने विरोध किया। खेत की जमीन परिवार के अन्य लोगों के नाम है। जिसके कारण विरोध किया गया। पुलिस मामले की जांच कर ही है- राजकुमार शर्मा, थाना प्रभारी ढोलना।