Kerala Crime News केरल के कोल्लम जिले में अमेरिकी की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का कथित मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला कुछ ही दिन पहले अमेरिका से केरल आई थी। पीड़िता एक आश्रम में रह रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

केरल में अमेरिका की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का कथित मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप दो युवकों पर लगा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला हाल ही में अमेरिका से केरल आई थी। पिछले कुछ समय से वो एक आश्रम में रह रही थी।

पुलिस ने मामले में अधिक जानकारी दी है। करुणागप्पल्ली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

सूनसान जगह पर किया दुष्कर्म

पुलिस ने आगे बताया कि अमेरिकी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कथित घटना 31 जुलाई की है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को महिला आश्रम के पास एक समुद्र तट पर अकेली बैठी थी। इस दौरान दो युवक महिला के पास आए और बहला-फुसलाकर उसे सुनसान जगह पर ले गए। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना की विस्तृत जानकारी की पुष्टि की जा सकेगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने एक अगस्त को दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता 22 जुलाई को केरल पहुंची थीं।