Russia China Relation रूस की सीमा में चीनी नागरिकों को एंट्री न देने पर चीन ने कड़ी नाराजगी जताई है। चीन के दूतावास ने नागरिकों के साथ किए गए व्यवहार को लेकर रूसी एजेंसियों की आलोचना की है। चीन ने इस घटना को दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के खतरा बताया और उसके राजदूत ने रूस के विदेश मंत्रालय से मुलाकात की।

चीनी नागरिकों का वीजा किया रद्द

चीनी दूतावास ने शुक्रवार को अपने वीचैट सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान देते हुए कहा कि कजाकिस्तान से रूस में प्रवेश कर रहे पांच नागरिकों को चार घंटे की जांच के बाद प्रवेश से इनकार कर दिया गया और उनका वीजा रद्द कर दिया गया।

रूसी अधिकारियों से मिले चीनी राजदूत

दूतावास के अधिकारियों ने रूस के विदेश मंत्रालय और सीमा एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना क्रूर और चीनी नागरिकों के वैध अधिकारों और हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने वाली है।

रूस का आया जवाब

उधर, रूसी अधिकारियों ने कहा कि रूस चीनी नागरिकों का हमेशा स्वागत करता है और उनके खिलाफ भेदभावपूर्ण नीतियां नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि पांच चीनी नागरिकों के वीजा आवेदन पर गंतव्य उनके वास्तविक गंतव्य से मेल नहीं खाता था।

बता दें कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन ने फरवरी 2022 में “कोई सीमा नहीं” साझेदारी की घोषणा की थी। तब से बीजिंग और मॉस्को ने बार-बार अपने मजबूत संबंधों की बात की है। शुक्रवार को चीन ने कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए एक ऐसे मंच पर सप्ताहांत वार्ता के लिए सऊदी अरब में एक वरिष्ठ अधिकारी को भेजेगा जिसमें रूस शामिल नहीं होगा।