भारत की अध्यक्षता में ‘भारत मंडपम’ में 9 और 10  सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ. पहली बार समिट में विकसित देशों का सिक्का नहीं चला. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत तमाम बड़े नेता समिट में शामिल हुए.

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग
इस साल चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई. इसके साथ ही भारत चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया. जबकि चांद के किसी सतह पर लैंडिंग करने के मामले में भारत दुनिया का चौथा देश है.

देश को मिला नया संसद भवन
28 मई को पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान के साथ देश को नया संसद भवन समर्पित किया. 4 मंजिलों वाला नया संसद भवन कुल 64500 वर्ग मीटर एरिया में बना है. नया संसद भवन 862 करोड़ रुपये की लागत में बनकर तैयार हुआ है.

पीएम मोदी को 5 देशों से मिला सर्वोच्च सम्मान
साल 2023 में पीएम मोदी को पांच देशों से सर्वोच्च सम्मान मिला. पीएम मोदी को 2016 से 2023 तक करीब 14 देशों से विशेष सम्मान मिल चुका है. इसमें फिजी का सर्वोच्च सम्मान, गुनिया का सर्वोच्च सम्मान, इजिप्ट का सर्वोच्च सम्मान शामिल है.