Home देश आप ने किया पलटवार आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने ठाकुर...

आप ने किया पलटवार आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि तथाकथित शराब घोटाला भाजपा के दिमाग की उपज है। भाजपा ने पीएमएलए जैसे कानूनों का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि अगर आप नेता भ्रष्ट होते तो वह भी छगन भुजबल की तरह भाजपा में शामिल हो जाते और ईमानदारी का प्रमाण पत्र ले लेते। आप नेताओं पर 230 से अधिक मामले दर्ज हैं और एक भी मामले में कोई नेता दोषी नहीं साबित हो पाया है। शरद पवार ने किया अरविंद केजरवील महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया है। उन्होंने केेंद्र सरकार के खिलाफ निशाना साधा। गुरुवार को पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि केंद्र सरकार उन लोगों को हतोत्साहित करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है, जिनके समान उनके राजनीतिक विचार नहीं है। केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने वोट दिया है। केजरीवाल दिल्ली के लोगों की पहली पसंद है। उन्हें ईडी के समक्ष पेश होने का नोटिस मिला है। दिल्ली का हर नागरिक जानता है कि वह साफ छवि के व्यक्ति हैं। वह साधारण का जीवन जीते हैं। उनकी गिरफ्तारी होने की आशंका है, उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाए तो कोई आश्चर्य नहीं है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एजेंसी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी नोटिस भेजा है। आशंका है कि उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है। यह है पूरा मामला बता दें, केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी के तीन समन मिल चके हैं। हालांकि, वे अब तक शामिल नहीं हुए हैं। वहीं, सोरेन को जमीन घोटाले में ईडी द्वारा सात समन भेजे जा चुके हैं। वे भी अब तक एक बार भी ईडी दफ्तर में पेश नहीं हुए हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में अब सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। तमाम राजनीतिक दल ने अपनी-अपनी जीत दर्ज करने के लिए कमर कस ली हैं। इसी बीच, 2024 के आम चुनावों से पहले भाजपा 70 दिनों में 11 बड़े राजनीतिक कार्यक्रम चलाएगी, जिसे 15 मार्च से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इन कार्यक्रम का मकसद लोगों से जुड़ा, केंद्र की योजनाओं की जानकारी देना समेत लोगों से संवाद करना हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को क्रियान्वित करने के लिए भाजाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी ने अपने चार राष्ट्रीय महासचिवों को जिम्मेदारी दी हैं। सूत्रों की मानें तो अलग-अलग प्रभार दिए गए हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस देश में चार जातियां (गरीब, महिलाएं, किसान, युवा) हैं, जिनके विकास के लिए हमें लगातार काम करना होगा। सूत्रों की मानें तो एसटी मोर्चा की कमान राधा मोहन दास अग्रवाल को सौंपी गई है, अल्पसंख्यक मोर्चा की देखरेख दुष्यंत गौतम करेंगे।

महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ने की तैयारी
70 दिनों में 11 आउटरीच कार्यक्रम के तहत भाजपा जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने का प्रयास करेंगी। इसके तहत देश के कई वर्गों तक पहुंचने के लिए मोर्चों को चार कार्यक्रम दिए गए हैं। भाजपा से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के नेता विजया रहाटकर और दक्षिण भारत से वनिथि श्रीनिवासन लगभग 1.25 करोड़ महिला स्वयं सहायता समूहों से सम्पर्क करेंगी। साथ ही महिलाओं को भाजपा सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं से भी अवगत कराएंगी। सूत्रों की मानें तो इस महिला स्वयं सहायता समूहों को भाजपा से जोड़ने की तैयारियां हैं, जिसका लाभ भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में मिल सकें। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को महिला स्वयं सहायता समूह और एनजीओ का प्रभारी नियुक्त किया गया हैं।

Exit mobile version