अचानक मौसम में परिवर्तन होने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। कोल्ड स्टोरेज के बाहर ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदा आलू सड़ने की संभावना पैदा हो गई है। जिले में अफीम की खेती भी होती है और इस समय चीरा लगाया जा रहा है। बरसात से यह कार्य प्रभावित हुआ है।

बाराबंकी में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप झुलस गए और दो को मामूली झटके महसूस हुए। झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल हो गया।

गुरुवार की रात से मौसम ने अचानक पलटी मारी और आसमान में बादल छा गए। सुबह गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने लगी। इस दौरान सतरिख थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में मेंथा की रोपाई कर रहे आधा दर्जन लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान गुड्डू यादव की पत्नी शिवकांति (35), सुमित (15), संतोष (25) और अनुष्का (13) गंभीर रूप से झुलस गए। अन्य लोगों को करंट के झटके महसूस हुए। अफरा तफरी के बीच ग्रामीणों ने एंबुलेंस को झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला शिवकांति को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य का इलाज चल रहा है।

उधर, अचानक मौसम में परिवर्तन होने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। कोल्ड स्टोरेज के बाहर ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदा आलू सड़ने की संभावना पैदा हो गई है। जिले में अफीम की खेती भी होती है और इस समय चीरा लगाया जा रहा है। बरसात से यह कार्य प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही गेहूं और सरसो की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।