गठिया के मरीजों के लिए कुछ सब्जियों का सेवन नुकसानदेह हो सकता है तो, कुछ फायदेमंद। आइए, आज जानते हैं किन सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

गठिया या अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर के अलग-अलग अंगों और जोड़ों मे दर्द और सूजन की समस्या रहती है। ऐसे लोगों में हड्डियों की सेहत सबसे ज्यादा प्रभावित रहती है। जैसे कि पहले तो ऐसे लोगों में हड्डियों मे कमजोरी रहती है साथ ही जोड़ों के बीच एक गैप रहता है। ऐसी स्थिति में कुछ एंटीइंफ्लेमेटरी सब्जियां आपके काम आ सकती हैं। कैसे, तो जानते हैं इन सब्जियों के बारे में।

1. गहरे हरे पत्ते वाली सब्जियां

शरीर में अलग-अलग मेटाबोलिज्म के दौरान फ्री रेडिकल्स का उत्पादन होता है। इससे शरीर को नुकसान होता रहता है जो आपके जोड़ों को भी प्रभावित करने का काम करते हैं।  ऐसे में पालक, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और सरसों जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां अर्थराइटिस के मरीजों को खाना चाहिए। ये जहां ज्वाइंट्स को हेल्दी रखते हैं, वहीं सूजन को भी कम करने में मददगार है।

2. सहजन

सहजन, अलग-अलग प्रकार से शरीर के लिए फायदेमंद है। लेकिन, इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसका एंटीइंफ्लेमेटरी गुण हड्डियों के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट और दूसरे विटामिन शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हैं।

3. लहसुन

लहसुन का सेवन, गठिया के मरीजों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, लहसुन का एंटीइंफ्लेमेटरी गुण  जोड़ों के बीच सूजन को कम करता है और दर्द से राहत दिलाने में मददगार है। तो, अगर आपको गठिया की समस्या है तो आपको सहसुन का सेवन करना चाहिए।

4. प्याज

प्याज का सेवन, गठिया के मरीजों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इसके बायोएक्टिव इंग्रीडिएंट्स और सल्फर जोड़ों के लिए खास प्रकार से काम कर सकते हैं। ये सूजन को कम करते हैं और दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। तो, अगर आपको गठिया है तो इन फूड्स खाने में शामिल करें।